मालदीव में स्विमिंग पूल में खड़ीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, जो तस्वीर वायरल हो रही है।
मालदीव में स्विमिंग पूल में खड़ीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, जो तस्वीर वायरल हो रही है।  parineetichopra इंस्टाग्राम अकाउंट।
बॉलीवुड

Parineeti Chopra ने शेयर की बोल्ड फोटो, पति को छोड़ किसके साथ मालदीप में मौज कर रहीं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। स्विमसूट पहने स्विमिंग पूल में खड़ी परिणीति (Parineeti Chopra) की तस्वीर पर कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। वजह है कि एक्ट्रेस अपने पति राघव चड्डा के साथ मालदीप नहीं गईं हैं। ऐसे में उनके फैंस और अन्य लोग पूछ रहे हैं कि पति के साथ हनीमून पर नहीं गईं तो किसके साथ गईं हैं?

ननद ने ली है फोटो

परिणीति ने इंस्टाग्राम अकाउंट से क तस्वीर शेयर की है। इसमें वह स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं। उन्होंने स्विमसूट पहना है। उनके हाथ में शादी वाला पिंक चूड़ा है। उन्होंने तस्वीर को लेकर लोगों के हनीमून की कयासबाजी को कैप्शन में क्लियर किया है। परिणीति ने लिखा-हनीमून पर नहीं हूं। ये फोटो ननद ने खीचा है। उन्होंने हैशटैग के साथ गर्ल्सट्रिप लिखा है।

ससुराल वालों के साथ मालदीव वेकेशन पर गईं हैं एक्ट्रेस

बताते चलें परिणीति अपने ससुराल वालों के साथ मालदीव वेकेश पर पहुंची हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भी समंदर किनारे की तस्वीरें साझा की हैं। हाल में एक्ट्रेस दिल्ली में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया था। इस दौरान परिणीति ने साड़ी पहनी थी। इसके साथ मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा दिखा था। उनको इस तरह रैंप वॉक करते देख लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं थीं। उनके रैंप वॉक के फोटोज और वीडियो खूब वायरल हुए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in