Main Atal Hoon Box Office
Main Atal Hoon Box Office  Social Media
बॉलीवुड

Main Atal Hoon Box Office: ओपनिंग डे पर 'मैं अटल हूं' का नहीं चला जादू, Box Office पर धीमी रही शुरुआत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका निभाई है। जिसको लोगों ने काफी पसंद किया है।फैन्स उनकी ऐक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं, हालांकि, फिल्म की कहानी लोगों के दिल में जगह नहीं बना पाई। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कमाल नहीं दिखा।

रिलीज के पहले मैं अटल हूं मूवी के सफल होने की संभावना जताई जा रही थी। फिलहाल बाॅक्स आॅफिस पर हनुमान और गुंटूर कारम जैसी मूवी का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म की शुरूआत में कुछ खास कमाई नहीं हो पाई। जानकारी के मुताबिक पंकज त्रिपाठी की मूवी मैं अटल हूं का ओपनिंग डे कलेक्शऩ 1 करोड़ रहा।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी की खूब हुई तारीफ

पंकज त्रिपाठी ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार में कमाल कर दिया है। उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया है। फिल्म में अटल के संघर्ष के अलावा राजनीतिक करियर को दर्शाया गया है। मैं अटल हूं फिल्म में इमरजेंसी से लेकर कारिगल वार जैसी घटनाओं के बारे में दिखाया गया है।

मेकअप में लगा ज्यादा समय

'मैंं अटल हूं' की शूटिंग के दौरान पंकज त्रिपाठी ने मेकअप में काफी समय बिताया था । उनके लुक को बेहतर करने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया जाता था। कड़ाके की सर्दी में पंकज त्रिपाठी 12 घंटे तक शूटिंग करते थे। ये समय उनके लिए काफी चुनौतियों से भरा हुआ था।

फिल्म में पीयूष मिश्रा निभाएंगे अहम भूमिका

'मैंं अटल हूं' का निर्देशन रवि जाधव द्वारा किया गया है। फिल्म की कहानी ऋषि विरमानी और रवि जाधव द्वारा लिखी गई है। फिल्म मे पंकज त्रिपाठी के साथ पीयूष मिश्रा, हर्षद कुमार और मधू सिंह ने अहम किरदाय निभाया है। पंकज त्रिपाठी के फिल्म करियर की पहली बायोपिक फिल्म है। इसके पहले उन्होंने बायोपिक में काम नहीं किया था।