Kiara Advani
Kiara Advani  
बॉलीवुड

कियारा ने खरीदी बेशकीमती कार, दाम जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कियारा आडवाणी ने अपनी अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। कियारा फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच कियारा अपनी नई लग्जरी कार से बाहर निकलते हुए दिखाई दी हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कियारा ने मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास खरीदी

कियारा ने मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास खरीदी। इस कार की कीमत 2.69-3.73 अरब है। कार्तिक और कियारा दूसरी बार सत्यप्रेम की कथा में स्क्रीन पर साथ काम करते हुए नजर आएंगे। कार्तिक और कियारा इससे पहले भूल भुलैया-2 में साथ नजर आ चुके है। सत्यप्रेम की कथा में कियारा और कार्तिक के अलावा सुप्रिया पाठक कपूर, गाजीराज राव, सिद्धार्थ रंडालिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्वाण सावंत और सिका तरसन्या भी अहम भूमिका में होगे।

कियारा राम चरण के साथ तेलुगु फिल्म गेम चेंजर में नजर आने वाली हैं

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा राम चरण के साथ तेलुगु फिल्म गेम चेंजर में नजर आने वाली हैं। राम चरण के साथ कियारा का दूसरी बार नजर आएंगी। इससे पहले कियारा ने विनय विद्या राम में राम चरण के साथ काम किया था, जो 2019 में सिनेमाघरों में हिट हुई थी।

विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in