प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा  web
बॉलीवुड

'तेजस' का बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू, प्रियंका चोपड़ा ने वीमेन सेंट्रिक फिल्मों पर कही ये बात

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क| बाॅलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म तेजस ने बाॅक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं किया। इस ही बीच अभी प्रियंका चोपड़ा भी इंडिया मामी फिल्म फेस्टिवल के लिए आई हैं। दुनिया भर में नाम कमा चुकी मेगा स्टार प्रियंका अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने महिला आधारित फिल्म पर एक खास बयान दिया है। जिसे फैंस तेजस के बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन से जोड़ रहे हैं।

कंगना ने तेजस में किया लीड रोल

कंगना रनौत ने फिल्म तेजस फिल्म में लीड रोल निभाया है, ये एक महिला केंद्रित फिल्म है। मूवी को लेकर खूब चर्चा भी हुई थी। फिल्म तेजस के रिलीज होने के पहले फिल्म को प्रमोट किया गया था। मूवी को लेकर काफी बज भी बनाया गया था। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में जादू नहीं दिखा पाई।

प्रियंका ने बेबाकी से रखी अपनी राय

जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में प्रियका चोपड़ा ने अपने स्ट्रगल और बाॅलीवुड में अभी तक के सफर के बारें में खुल कर बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब फिल्म के फ्लॉप होती है तोह उसका किस तरह प्रभाव पड़ता है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब भी हम कोई फिल्म में काम करते हैं, तो हम पर दबाव होता है।