हनी सिंह का उनकी वाइफ शालिनी के साथ तलाक हो गया है
हनी सिंह का उनकी वाइफ शालिनी के साथ तलाक हो गया है  Social Media
बॉलीवुड

Honey Singh Divorce: तलाक के लिए रैपर हनी सिंह को चुकानी पड़ी मोटी रकम, 20 साल पुराने रिश्ते में आई दरार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | पंजाबी रैपर हनी सिंह अकसर चर्चा मे बने रहते हैं। आजकल वे अपने निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, असल में पंजाबी रैपर हनी सिंह से उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो चुका है। हालांकि इसके पीछे की कुछ वजह नहीं पता चल सकी।

20 साल के बाद टूट गया रिश्ता

पंजाबी रैपर हनी सिंह और उनकी पत्नी के तलाक को कोर्ट द्वारा मंजूरी मिल चुकी है। पिछले साल ही उनकी पत्नी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा को लेकर आरोप लगाया। हालांकि इसको लेकर कंफर्म नहीं हुआ है दोनों की शादी 20 साल के बाद टूट चुकी है, उनके रिश्ते पर पहले भी काफी चर्चा हुई थी, लेकेिन हनी सिंह ने कुछ बोल नहीं था।

शालिनी से तलाक लेकिन चुकानी होगी बड़ी रकम

हनी सिंह शालिनी ने तलाक के लिए 10 करोड़ रुपये की डिमांड की थी, लेकिन बाद में एक करोड़ में समझौता किया गया। हनी सिंह पर शालिनी ने आरोप लगाया था, हालांकि इसको साबित नहीं कर पाई। उन्होंने बयान में बताय था कि हनी सिंह ने उनको धोखा दे दिया। इसके अलावा उनकी वाइफ ने ये भी आरोप लगाया कि रैपर द्वारा उनका शारीरिक और मानसिक तौर पर शोषण भी किया।

आरोप पर हनी सिंह ने दी थी सफाई

रैपर की वाइफ शालिनी ने गंभीर आरोप लगाया था, जिसके बाद रैपर ने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि मेरे गाने का मजाक बनाया गया। अपनी हेल्थ को लेकर निगेटिव खबरों को लेकर मैंने कोई बयान जारी नहीं किया। लेकिन इन आरोप पर चुप रहना ठीक नहीं लगा था, गंभीर आरोप से मैं बहुत दुखी हूं '। हनी सिंह तलाक को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं, इसके पहले उन्होंने वाइफ पर खुलकर बात नहीं की थी।