Kapil Sharma
Kapil Sharma  Social Media
बॉलीवुड

मां के गहने गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट कर देते थे रणबीर कपूर, कपिल शर्मा के शो में बताई पूरी कहानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| काॅमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी स्क्रीन पर लौट आई है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील ग्रोवर ने डफली के किरदार में वापसी की। नेटफ्लिक्स पर शो का पहला एपिसोड रिलीज़ कर दिया गया है। जिसमें रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर और उनकी मां नीतू कपूर बतौर गेस्ट पहुंचे।

मां की जूलरी गर्लफ्रेंड को दे देते थे रणबीर

शो में कपिल शर्मा ने रणबीर से पूछा कि क्या वो अपनी गर्लफ्रेंड्स को रिद्धिमा के कपड़े गिफ्ट कर देते थे। इस पर रणबीर ने बताया कि वो तो अपनी मां के गहने भी अपनी गर्लफ्रेंड्स को दे दिया करते थे। रणबीर ने कहा- मुझे तब लगता था कि वो ही बहू बनने वाली है, तो देने में क्या है। नीतू ने बताया कि एक बार उन्होंने रणबीर की एक गर्लफ्रेंड को अपनी जूलरी पहने देखा तब उन्हें ये बात पता चली।

राहा की खूब हुई तारीफ

रणबीर शो में अपनी बेटी को लाने को काफी एक्साइटेड हैं। नीतू कपूर ने अपनी ग्रैंड डाटर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि "राहा बहुत क्यूट और बहुत ही प्यार से सबकी ओर नजर डालती हैं"। राहा अकसर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं।

सुनील ग्रोवर ने की वापसी

सात साल पहले कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की एक फ्लाइट में लड़ाई हो गई थी। तब सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा ने शराब के नशे में सुनील ग्रोवर के साथ बदसलूकी की थी। तब सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था। जिसके सात साल बाद अब दोनों साथ आए हैं।