Annanya Pandey
Annanya Pandey  Social Media
बॉलीवुड

Annanya Pandey ने रूमर्ड बाॅयफ्रेंड की तारीफ में कह दी ये बात, फैंस के लिए किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| अनन्या पांडे अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं। आजकल आदित्य राय कपूर के साथ उनकी चर्चा होती है। दोनों को अकसर एक साथ देखा जाता है। एक्ट्रेस अपने रिश्ते को लेकर अकसर झिझकती हैं। अब एक्ट्रेस ने आदित्य राय कपूर को लेकर कुछ नया किस्सा रिवील किया है। सोशल मीडिया पर उनके खुलासे करते ही यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

बाॅलीवुड में दोनों के अफेयर की काफी चर्चा होती है। माना जा रहा है कि दोनों डेट कर रहे हैं। फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। वहीं इन अफवाह पर अनन्या पांडे ने अपनी बात रखी है।

शो का नया प्रोमो हुआ रिलीज अनन्या

नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' का एक प्रोमो जारी हुआ है। इसमें अनन्या और नेहा आदित्य रॉय कपूर के बारे में बात कर रहे हैं। इसमें वे आदित्य राय कपूर की बात करने में थोड़ा झिझकती हैं।

अनन्या ने कर दिया अहम खुलासा

अनन्या पांडे ने आदित्य राय कपूर की पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ शेयर नहीं किया। हालांकि उन्होंने गर्लफ्रेंड के तौर पर पसंद और नापसंद पर अपनी बात रखी है। इसके अलावा उन्होंने रूमर्ड बाॅयफ्रेंड को लेकर कोई भी सीक्रेट रिवील नहीं किया।

नेहा ने कृति सेनन की फोटो पर पूछा सवाल

नेहा धूपिया ने कृति सेनन को लेकर पूछा कि मुझे कृति सेनन की दीवाली पार्टी में एक फोटो खींचने का अवसर मिला था। इसके बाद लोग इसको जूम कर देख रहे थे। क्या इसको लेकर बात करना चाहोगी? दरअसल उस फोटो के बैकग्राउंड में आदित्य और अनन्या एक दूसरे का साथ टाइम स्पेंड करते दिख रहे थे। इस पर अनन्या ने कहा, "हम दोस्त नहीं बल्कि बहुत अच्छे दोस्त हैं। मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में बात करने को कुछ बचा है।"

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/