बॉलीवुड

इंडस्ट्री छोड़ संन्यासिनी बन गईं बोल्ड एक्ट्रेस ममता, कभी अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ा था नाम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 90 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री को उस समय एक से बढ़कर एक फिल्में दी थी। अपने अनोखे अंदाज और ग्लैमरस अदाओं से उन्होंने सबको अपनी दीवाना बना दिया था। अपनी नशीली आंखों से ममता कुलकर्णी सबको मदहोश कर दिया करती थीं। 1991 में ममता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म तमिल फिल्म थी। 1992 में फिल्म 'तिरंगा' से उन्होंने बॉलीवड में कदम रखा। ममता की दूसरी फिल्म 'आशिक आवारा' ने उन्हें रातों- रात स्टार बना दिया। लेकिन, कौन जानता था कि सुपर स्टार ममता अभिनेत्री अंडरवर्ल्ड और ड्रग्स के दलदल में ऐसी फंसेगी कि लोग उनका नाम तक याद रखना नहीं चाहेंगे।

टॉपलेस फोटोशूट से ममता ने मचा दिया था तलहलका

ममता कुलकर्णी अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपने विवादों को लेकर चर्चाओं में बनीं रहती थीं। ममता उस वक्त विवादों में सबसे ज्यादा आईं जब उन्होंने एक कवर मैगजीन के लिए टॉपलेस होकर फोटोशूट कराया था। ममता के टॉपलेस फोटोशूट ने उस समय देश में तहलका मचा दिया था।

अंडरवर्ल्ड से था नाता

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी रचाई। हालांकि, इन सब बातों को ममता ने अफवाह बताकर खारिज कर दिया था।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ममता के अंडरवर्ल्ड से ताल्लुकात होने के चलते फिल्ममेकर्स को उन्हें फिल्मों में लेने के लिए खुलेआम धमकाया तक जाता था। साल 2016 में ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी को पुलिस ने केन्या एयरपोर्ट पर ड्रग तस्करी के चलते गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

आज जी रहीं हैं साध्वी का जीवन

किसी समय में अपने हुस्न से फैंस को दीवाना बनाने वाली ममता कुलकर्णी आज एक साध्वी का जीवन बीता रही हैं। आज उन्होंने अपने लिए अध्यात्म का रास्ता चुन लिया है। फिल्मों की चकाचौंध से दूर आज ममता सादगी भरा जीवन गुजार रही हैं। ममता की लाइफ पर एक ऑटोबायोग्राफी 'ऑटोबायोग्राफी बाय योगिनी' भी लिखी जा चुकी है।