रश्मिका मंदाना।
रश्मिका मंदाना। रफ्तार।
बॉलीवुड

Troll: 'एनिमल' एक्ट्रेस ट्रोल, रश्मिका मंदाना के बैठने के स्टाइल पर यूजर्स ने उठाए सवाल

नई दिल्ली, रफ्तार। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म एनिमल (Animal) 400 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म की सक्सेस पार्टी से बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना गायब रहे। इस बीच रश्मिका का एक वीडियो सामने आया है। एक्ट्रेस इसमें जमकर मस्ती करती दिख रही। उनके फैंस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।

कश्मीर में मस्ती कर रही एक्ट्रेस

साउथ से बॉलीवुड तक एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली रश्मिका काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह बेहद क्यूट लग रही है। हालांकि उनके बैठने के अंदाज पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वायरल कश्मीर का है। इसको एक्ट्रेस ने प्यारे से कैप्शन के साथ इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।

तरह-तरह के कमेंट कर रहे यूजर्स

रश्मिका मंदाना अपने इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। लोगों को उनके बैठने का स्टाइल पसंद नहीं आ रहा है। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in