Big Boss 17
Big Boss 17 web
बॉलीवुड

Bigg Boss 17: अभिषक कुमार से ऐश्वर्या की हुई भयंकर लड़ाई, गुस्से में आग बबूला होकर एक्ट्रेस ने कही ये बात

ई दिल्ली, रफ्तार डेक्स | सलमान खान के शो बिग बाॅस बढ़ने के साथ-साथ शो में लड़ाई झगड़ा भी खूब बढ़ रहा है। शो में कंटेस्टेंट एक दूसरे लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान नील भट्ट की वाइफ ऐश्वर्या शर्मा खूब सुर्खियां बटोर रही है। अंकिता का ऐश्वर्या से दोबारा झगड़ा हुआ है। शो का नया प्रोमो जारी हुआ जिसमें ऐश्वर्या की फाइट अभिषेक से झगड़ रही हैं, उनको फटकारती हुई नजर आ रही हैं।

अभिषेक और ऐश्वर्या में हुई बहस

बिग बाॅस के प्रोमो में किचन ड्यूटी को लेकर अभिषेक और ऐश्वर्या में फाइट होती है। अभिषेक कुमार कह रहे हैं, " मुझे लगता है कि ऐश्वर्या उतना काम नहीं करती हैं, जितना बाकी लोग करते हैं।" अभिषेक की बात ऐश्रवर्या गुस्से दिखाने लगती है और अभिषेक पर जोर जोर से चिल्लाती हैं। इसके बाद अभिषेक को कहती हैं 'भौंकता रह चमचे'। अभिषेक भी उनके ऊपर जोर जोर से चिल्ला रहे हैं, इस फाइट में घर वाले शामिल नहीं हुए।

लड़ाई में कूदी अंकिता

अभिषेक कुमार से झगड़े के दौरान ऐश्वर्या शर्मा ने अंकिता को तान मार दिया, कहा कि मैं किसी की चाट नहीं रही हूं। इसके बाद लड़ाई में अंकिता भी शामिल हो जाती हैं। इस दौरान अंकिता को ऐश्वर्या पागल और साइको भी कह रही हैं। वहीं दोनो एक दूसरे खूब जोरों से लड़ती हुई नजर आ रही हैं।