Puneet
Puneet 
मनोरंजन

Bigg Boss OTT 2: पुनीत के घर से बाहर आने पर फैंस ने कही ये बात

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 2 शो को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। शो के शुरू होने के साथ ही पुनीत को बाहर कर दिया गया है। बिग बॉस से बाहर आने वाले पुनीत पहले प्रतियोगी बन गए हैं। बिग बॉस के घर के बाहर जाते ही फैंस ने पुनीत को वापस लाने की मांग की है।

फैंस ने कहा है कि मेकर्स ने बड़ी गलती की है

पुनीत के बाहर जाने पर दूसरे फैंस ने कहा है कि मेकर्स ने बड़ी गलती की है। जो पुनीत को बाहर निकाल दिया है। लोगों का कहना हैं कि पुनीत शो के सीजन के टीआरपी किंग थे। तीसरे फैंस ने कहा हैं कि पता नहीं क्यों हर कोई कह रहा हैं की पुनीत सुपरस्टार किंग थे। वहीं उन्होंने जो भी किया वह असभ्य था। वह आखिरी तक यही कहता रहा कि उसने बर्तन धोए हैं, तो इसमें गलत क्या है।

बिग बॉस के निर्माताओं ने शुरूआत में घोषणा की थीं कि पुनीत सुपरस्टार हैं

जब बिग बॉस के निर्माताओं ने शुरूआत में घोषणा की थीं कि पुनीत सुपरस्टार हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इससे लोग काफी खुश हुए थे। इसके अलावा यह पहली बार होगा जब वह किसी रियलिटी शो में दिखाई देंगे। पुनीत अक्सर कई मीम्स में नजर आते हैं।