Ankita Lokhande
Ankita Lokhande Social Media
मनोरंजन

Ankita Lokhande ने माधुरी दीक्षित के साथ जमकर लगाए ठुमके, फैंस को पसंद आए डांस मूव्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | अंकिता लोखंडे अपने लेटेस्ट वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इसमें माधुरी दीक्षित के साथ डांस दीवाने के मंच डांस करती हुई नजर आ ऱही हैं। इसमें अंकिता ने माधुरी के साथ मशहूर गाने 'एक दो तीन' पर डांस किया है। उनका डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अंकिता के अलावा बिग बास के कई कंटेस्टेंट शो में पहुंचने वाले हैं। इन सभी ने माधुरी दीक्षित के शानदार प्रदर्शन किया है। अंकिता स्टेज पर हमबैंड विक्की और माधुरी के साथ दिख रही हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अंकिता और विक्की जैन ने जमकर किया डांस

अंकित और विक्की जैन बिग बाॅस वाली इमेज से अलगा होते हुए एक दूसरे के साथ जमकर डांस कर रहे हैं। माधुरी के साथ डांस का वीडियो अंकिता ने शेयर किया है। इनमें दोनों एक्ट्रेस ही सफेद रंग में नजर आ रही हैं। अंकिता ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि "एक सपना जो सच हो गया है। उनकी खूबसूरती ही डांस माना जाता है। स्माइल से दुनिया भर की खुशियां। उनको देखने और डांस का मिला"।

आखरी में उन्होंने अपनी विश भी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि " मैं माधुरी दीक्षित बनने का सपना देख रही हूं। आई लव यू माधुरी मैम "। इस वीडिया पर लोग अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- फेक इंसान। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कोई माधुरी के करीब नहीं हो सकता।

डांस के मशहूर शो डांस 'दीवाने' की जज माधुरी बनी हैं। आने वाले एपिसोड में लोखंडे के साथ विक्की जैन और इन दोनों के अलावा मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, ईशा मालवीय, सनी आर्या, अरूण महाशेट्टी, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी दिखेंगे। इस शो में माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी जज बने हुए हैं। वहीं शो को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं।