Amrita Arora dreams of tasty delicacies with Malaika Arora, sister opens her secret
Amrita Arora dreams of tasty delicacies with Malaika Arora, sister opens her secret 
मनोरंजन

अमृता अरोड़ा ने मलाइका अरोड़ा के साथ संजोया लजीज व्यंजनों का ख्वाब, बहन ने खोला राज

Raftaar Desk - P2

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। हाल ही में मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपनी छोटी बहन व अभिनेत्री अमृता अरोड़ा के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों बहनें आराम फरमाती नजर आ रही हैं। तस्वीर में जहां अमृता बिस्तर पर लेटकर अपने चेहरे पर हाथ रखकर कुछ सोच रही हैं। वहीं, मलाइका पोज देती नजर आ रही हैं। मलाइका ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिया है। मलाइका ने लिखा-'मुझे लगता है कि अमृता सोच रही है कि उसका अगला खाना क्या होगा! और मैं, वो खाना खा चुकी हूं!' इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और प्रतिक्रया भी दे रहें हैं। मलाइका और अमृता बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर जोड़ी में से एक हैं। दोनों ही बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है। दोनों ने साथ में फिल्म हे बेबी और ओम शांति ओम में अस्पीरियंस भूमिका में स्क्रीन शेयर किया है। फिलहाल मलाइका और अमृता फिल्मों से दूर हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/मुकुंद-hindusthansamachar.in