Energetic Chief Minister reaches young state to new summit: Mayor
Energetic Chief Minister reaches young state to new summit: Mayor 
news

युवा प्रदेश को ऊर्जावान मुख्यमंत्री ने नए शिखर पर पहुंचाया : महापौर

Raftaar Desk - P2

लोकवाणी में मुख्यमंत्री ने जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ी दीपेश सिन्हा का किया उल्लेख धमतरी, 10 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 14वीं कड़ी का प्रसारण 10 जनवरी की सुबह आकाशवाणी एवं क्षेत्रीय समाचार चैनलों के जरिए किया गया। इसकी जिला स्तर पर श्रवण व्यवस्था नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में की गई थी। लोकवाणी सुनने के बाद नगर निगम के महापौर विजय देवांगन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 21 साल के युवा राज्य छत्तीसगढ़ के ऊर्जावान मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी विवेकानंद से प्रेरित होकर युवा वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू की। उन्होंने प्रदेश को विकास के नए शिखर पर पहुंचाया। हाल ही में वर्चुअल मैराथन में हिस्सा लेने समूचे प्रदेश का युवावर्ग उमड़ पड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि लोकवाणी में मुख्यमंत्री ने जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी दीपेश सिन्हा का उल्लेख किया। यह जिलेवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना, सुराजी गांव योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मुख्यमंत्री ने युवा वर्ग को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा है। इसी तरह बिहान कार्यक्रम के तहत महिलाओं को भी आजीविका एवं स्वरोजगार की ओर अग्रसर किया। एल्डरमैन सूर्याराव पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में गत वर्ष युवा खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिससे छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। ऐसे आयोजन से युवा हुनर प्रोत्साहित व प्रेरित होते हैं। आकाश जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को युवा उत्थान का पर्याय बताते हुए कहा कि पिछले दो साल के अल्प समय में ही मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी का दिल जीत लिया है। देवेंदर सिंह आजमानी ने कहा कि प्रदेश सहित जिले की युवा प्रतिभाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के अनेक अवसर मुहैया हुए हैं। इस अवसर पर मौजूद पार्षदों ने भी लोकवाणी सुनकर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इस दौरान नगर निगम के आयुक्त आशीष टिकरिहा सहित प्रबुद्ध नागरिक गणों ने भी लोकवाणी को सुना। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in