Dhamtari: State government is proving to be a failure in every case, development stalled in two years: Vishnudev Sai
Dhamtari: State government is proving to be a failure in every case, development stalled in two years: Vishnudev Sai 
news

धमतरी : राज्य सरकार हर मामले में फिसड्डी साबित हो रही है, दो साल में विकास ठप : विष्णुदेव साय

Raftaar Desk - P2

धमतरी, 18 जनवरी (हि.स.)। 18 जनवरी को पहली बार धमतरी जिले पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो कांग्रेस की सरकार है उसने एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। बेरोजगारी भत्ता , युवाओं को रोजगार देने के कार्य में फिसड्डी साबित हो रही है। राज्य के किसान त्राहि - त्राहि कर रहे हैं। प्रदेश की स्थिति एक साल में ही खराब हो गई है। कई किसानों का रकबा कम हो गया है। सैंकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। सोमवार को विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में नकली कीटनाशक दवा बेची जा रही है। कर्ज माफी आधी अधूरी हुई है। 23 दिसंबर को आयोजित धरना प्रदर्शन सफल रहा। 22 जनवरी को कलेक्टोरेट का घेराव किया जाएगा। प्रदेश में विकास ठप है। नगर निगम धमतरी में कोई नया काम नहीं हुआ है। प्रदेश में शराब कोयला माफी हावी है। भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़ी पार्टी है। धान खरीद मामले में केंद्र के हस्तक्षेप में कहा कि हर अच्छा कार्य के लिए राज्य सरकार स्वयं श्रेय लेती है। कार्य पूरा नहीं होने पर इसका दोषारोपण केंद्र पर करती है। इस साल केंद्र सरकार 60 लाख मीट्रिक धान खरीदेगी। पिछले साल का 28 लाख मीट्रिक चांवल राज्य सरकार केंद्र को वापस नहीं कर पाई। राज्य में कानून नाम की चीज नहीं है राजधानी में खुले आम चाकूबाजी हो रही है। हर मामले में सरकार फिसड्डी साबित हो रही है। गोठानों में मवेशी है न चारा है। असंख्य मवेशियों की मौत हो रही है। बिलासपुर जिले के मेड़पार में 54 मवेशियों की मौत हो गई है। एसपी कलेक्टर जिला खरीद कर जा रहे हैं। राम के अस्तित्व को राज्य सरकार नकार रही है। इस अवसर पर धमतरी जिला अध्यक्ष शशि पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, धमतरी विधायक रंजना साहू, रविंद्र जैन, कीर्तन मीनपाल सहित काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in