dhamtari-congress-took-out-a-padyatra-in-protest-against-agricultural-legislation
dhamtari-congress-took-out-a-padyatra-in-protest-against-agricultural-legislation 
news

धमतरी : कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Raftaar Desk - P2

धमतरी, 18 फरवरी ( हि. स.)। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ में कांग्रेस ने 18 फरवरी को ग्राम पोटियाडीह से पदयात्रा निकाली। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी और क्षेत्र के किसान पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा मुजगहन, ग्राम रत्नाबांधा, रत्नाबांधा चौक ,घड़ी चौक, सदर बाजार, मठ मंदिर चौक,कचहरी चौक होती हुई बिलाई माता मंदिर के पास गोशाला मैदान पहुंची। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि काले कृषि कानून लाकर सरकार किसानों का अहित कर रही है। इस तरह से कानून का पूरे देश में विरोध हो रहा है। महीनों से विरोध प्रदर्शन के बावजूद सरकार कानून वापस नहीं ले रही है। सरकार के इस तानाशाही रवैये से पूरे देश के किसानों में असंतोष का माहौल है। इसलिए आज कांग्रेस को पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन करना पड़ रहा। पदयात्रा में सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव पूर्व विधायक हर्षद मेहता, महापौर विजय देवांगन,सभापति अनुराग मसीह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी,जिला पंचायत के उपाध्यक्ष निशू चंद्राकर,आनंद पवार, नीलम चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर,हरविंदर छाबड़ा,दयाराम साहू, मनोज साहू, कृष्णा मरकाम, गुरु गोपाल गोस्वामी राकेश गौतम माधवानी विक्रांत पवार परमानंद अडील समेत अन्य कांग्रेसी शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in