dhamtari-auto-drivers-besiege-municipal-office
dhamtari-auto-drivers-besiege-municipal-office 
news

धमतरी : आटो चालकों ने नगर निगम कार्यालय का किया घेराव

Raftaar Desk - P2

शहर में निकली आटो रैली धमतरी, 16 मार्च ( हि. स.)I आटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी व सदस्यों ने आटो रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। आटो को निगम कार्यालय के सामने रखकर नया बस स्टैंड में एसोसिएशन कार्यालय के लिए जगह की मांग की। वहीं बस यूनियन के लिए कार्यालय बनाने जगह देने का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद आटो चालक लौटे। आटो रिक्शा यूनियन से जुड़े शहर व आसपास रहने वाले 145 आटो चालक 16 मार्च की सुबह यात्री ढोना बंद कर बस स्टैंड के पास एकत्र हुए। सभी आटो चालक बस स्टैंड से रैली निकालकर सिहावा चौक, मकई चौक से होते हुए सदर बाजार मार्ग से होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। आटो चालकों ने नगर निगम कार्यालय के सामने व आसपास जगहों पर आटो को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। निगम कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी करने लगे। बड़ी संख्या में आटो चालकों के पहुंचने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर सिटी कोतवाली प्रभारी नवनीत पाटिल, यातायात प्रभारी गगन बाजपेयी जवानों के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान इस मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो गया था। आम लोगाें की आवाजाही पूरी तरह से बंद था। प्रदर्शन के दौरान आटो रिक्शा यूनियन अध्यक्ष साहिल अहमद, सदस्य सातम सिंह राजपूत व अन्य सदस्यों ने नगर निगम आयुक्त व महापौर को ही ज्ञापन सौंपने अड़े हुए थे, लेकिन उनके रायपुर जाने की खबर के बाद नगर निगम कार्यालय के डिप्टी कमिश्नर पीएस सोम को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा है कि बस स्टैंड में यातायात चौकी के बाजू में आटो यूनियन के लिए स्थल चिन्हांकित किया गया है, जिस पर अज्ञात लोगों ने खंभा, टीन का शेड लगाकर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश में है। जबकि आटो यूनियन संघ पिछले 20 सालों से गठित यूनियन है। इसी संगठन के लिए वे कार्यालय बनाने जगह की मांग कर रहे हैं। संघ के पदाधकारियों ने कहा कि तात्कालिन सरकार में जगह नहीं मिला। अब कांग्रेस की सरकार में भी गुमराह किया जा रहा है इसलिए आटो चालक रैली निकालने मजबूर हुआ है। यदि आटो यूनियन की मांग शीघ्र पूरी नहीं होती है तो संघ के पूरे 700 आटो चालक पुन: रैली निकालकर आंदोलन करने मजबूर होंगे। उपायुक्त सोम ने आटो चालकों को स्थल निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद ही आटो चालक प्रदर्शन बंद कर वहां से लौटे। प्रदर्शन करने वालों में संघ के देवेश सोनी, संजय पटवा, शोभू, बंटी, हैप्पी सिंह, राहुल गुप्ता, योगेश महार, चंदू साहू, प्यारे लाल, सददाम, मुकेश शर्मा, नवीन दीवान, संजीव नामदेव, गनपत देवांगन, कृष्णा टंडन, अनिल दुबे, अश्वनी लखन, ईश्वर समेत बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन