मिसाबंदियों को सम्मानित किया देवेंद्र फडणवीस ने
मिसाबंदियों को सम्मानित किया देवेंद्र फडणवीस ने 
news

मिसाबंदियों को सम्मानित किया देवेंद्र फडणवीस ने

Raftaar Desk - P2

मुंबई,26 जून (हि.स.)। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मुंबई में आपातकाल के समय मिसाबंदियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन सभी मिसाबंदियों के परिजन भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में रमेश मेहता, संजीव परब, लढ्ढाराम नागवानी, पुरूषोत्तम शेणॉय, मिलिंद करमरकर, चिमणभाई मेहता को सम्मानित किया गया। इस अवसर मिसाबंदियों ने अपनी आपबीती भी यहां बताया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आपातकाल देश के लिए काला धब्बा है। इसे 45 वर्ष पूरा हो गया है। इस लड़ाई में जिन लोगों ने सहभाग लिया उन्हें हम स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देते हैं। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढा थे। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in