चीनी मिल द्वारा सीओपी-2061 प्रतिबंधित करने का मामला पहुंचा उपमुख्यमंत्री के पास
चीनी मिल द्वारा सीओपी-2061 प्रतिबंधित करने का मामला पहुंचा उपमुख्यमंत्री के पास 
news

चीनी मिल द्वारा सीओपी-2061 प्रतिबंधित करने का मामला पहुंचा उपमुख्यमंत्री के पास

Raftaar Desk - P2

बेगूसराय, 21 जून (हि.स.)। हसनपुर चीन मिल द्वारा किसानों के सामान्य प्रजाति के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किए जाने और प्रभेद सीओपी-2061 गन्ना की नापी नहीं कराए जाने का मुद्दा अब उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पास पहुंच गया है। इसको लेकर भाजपा किसान मोर्चा के बेगूसराय जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र प्रसाद सिंह और प्रगतिशील किसान अनीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री से मिलकर किसानों के हित में पहल करने की मांग की है। किसान अनीश कुमार ने रविवार को बताया कि उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लिया और गन्ना आयुक्त को फोन पर जानकारी ली। इसमें गन्ना आयुक्त द्वारा आश्वस्त किया गया है कि किसानों की दोनों समस्या का समाधान शीघ्र होगा, मिल प्रबंधक से वार्ता चल रही है। अनीश कुमार ने बताया कि हसनपुर चीनी मिल किसानों से प्रीमियम गन्ना सीओ-0238 को प्राथमिकता देती है, जिसकी उपज एक खतरनाक कीटनाशक कोराजन के बगैर संभव नहीं होती है। दूसरी ओर सीओपी-2061 गन्ना में चीनी की मात्रा कुछ कम होती है तो इसका मूल्य भी कम रखा गया है। बिहार में सीओपी 2061 व्यवसायिक खेती के लिए उपयुक्त मानी गई है, उपज 98 टन प्रति हेक्टेयर है। लेकिन हसनपुर चीनी मिल ने यह गन्ना लेने से इनकार कर दिया है। जिसके कारण बेगूसराय के सैकड़ों किसान प्रभावित हो गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in