dantewada-one-lakh-naxalite-janamilisia-commander-surrendered
dantewada-one-lakh-naxalite-janamilisia-commander-surrendered 
news

दंतेवाड़ा : एक लाख के ईनामी नक्सली जनमिलिशिया कमाण्डर ने किया आत्मसर्पण

Raftaar Desk - P2

दंतेवाड़ा, 03 अप्रैल (हि.स.)। जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत एक लाख का ईनामी नक्सली जनमिलिशिया कमाण्डर ने शनिवार को आत्मसमर्पण किया है। जोगा तेलाम उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी स्कूलपारा झिरका थाना भांसी ने दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.उदय किरण एवं राजेन्द्र जायसवाल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 88 ईनामी नक्सली सहित कुल 328 नक्सलियों ने आत्मसर्पण कर मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं। आत्मसमर्पित नक्सली जोगा तेलाम के द्वारा सड़क काटना, मार्ग अवरोध करना, पुलिस के आने-जाने वाले रास्तों में स्पाईक लगाना। नक्सली बंद के दौरान ग्राम गमावाड़ा, धुरली मुख्यमार्ग पर नक्सली बेनर,पोस्टर एवं पाम्पलेट लगाने की घटना में शामिल था। ग्रामीणों को मुखबिरी केशक में मारपीट करना। इसके अलावा गांव में नक्सली आने पर उनके लिए गांव से रसद सामग्री एकत्रित कर नक्सलियों को देने में शामिल था। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे