Cyclone Biparjoy
Cyclone Biparjoy 
news

Cyclone Biparjoy: खतरनाक हो रहा चक्रवाती महा-तूफान बिपरजॉय, IMD ने 9 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। चक्रवात 'बिपरजॉय' का असर दिखने लगा है। ऐसा माना जा रहा है कि 'बिपरजॉय' से भारी तबाही हो सकती है। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और केरल सहित 9 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

15 जून को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

IMD ने शुक्रवार को उत्तरी गुजरात के जिलों और आसपास के दक्षिण राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा कि देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, कच्छ, जामनगर, जूनागढ़, राजकोट और मोरबी जिलों में गुरुवार को 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना 

IMD ने कहा कि समुद्र की स्थिति कच्छ और सौराष्ट्र तटों के पास बहुत खराब रहने की संभावना है। समुद्र की लहरें गुरुवार की शाम तक सामान्य हो सकती हैं। इससे पहले समुद्र की लहरें उच्च से असाधारण हो सकती है। भूस्खलन के वक्त प्रभावित जिलों के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अलग-अलग जगहों पर 3-6 मीटर तक हाई टाइड यानी समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। 

50 हजार लोगों को निकाला गया

कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह के पास चक्रवात 'बिपरजॉय' के टकराने से पहले अधिकारियों ने अब तक गुजरात के निचले इलाकों से 50,000 लोगों को अस्थायी आश्रयों में शिफ्ट कर दिया है। गुजरात तट की ओर बढ़ रहे चक्रवात के साथ, कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हुई है।