क्राइम

सेवानिवृत सैन्यकर्मी की पुत्री ने फंदा लगाकर दी जान

Raftaar Desk - P2

जोधपुर, 20 नवम्बर (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती कुड़ी भगतासनी सेक्टर 2 में रहने वाले सेवानिवृत सैन्यकर्मी की पुत्री ने शुक्रवार मध्य रात को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह पढ़ाई करती थी। अंदेशा है कि मानसिक परेशानी में उसने फंदा लगाकर जान दी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सैन्यकर्मी हाल ही में सेवानिवृत हुए थे। कुड़ी पुलिस ने एम्स में आज शव पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया। कुड़ी पुलिस ने बताया कि सेक्टर दो में रहने वाले पूरणमल मीणा पुत्र धन्नाराम मीणा सेना के डीएमआरसी से हाल ही में सेवानिवृत हुए है। मध्य रात में उनकी 26 साल की पुत्री घनिष्ठा ने अपने कमरेें में कपड़े से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह सुबह देर तक उठती है। सुबह साढ़े दस बजे उसके पिता पूरणमल ने उसके नहीं उठने पर आवाज दी। मगर कोई जवाब नहीं मिलने पर पता किया गया। इस पर वह अपने कमरें में फंदे पर लटकी मिली। तब उसे फंदे से उतार कर एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। कुड़ी थाने के एएसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घनिष्ठा अविवाहित थी और पढ़ाई कर रही थी। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। अंदेशा है कि मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप-hindusthansamachar.in