विकरु कांड : एनकाउंटर में मारे गए प्रभात के पिता राजेन्द्र को पुलिस ने दबोचा
विकरु कांड : एनकाउंटर में मारे गए प्रभात के पिता राजेन्द्र को पुलिस ने दबोचा  
क्राइम

विकरु कांड : एनकाउंटर में मारे गए प्रभात के पिता राजेन्द्र को पुलिस ने दबोचा

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 15 अगस्त (हि.स.)। कानपुर के विकरु कांड में मारे गए दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के साथियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश राजेन्द्र मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देहात ब्रजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, पकड़ा गया अभियुक्त राजेन्द्र मिश्रा कोर्ट में आत्मसमर्पण करना चाहता था, इसी सिलसिले में अपने किसी करीबी से बात करने जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़ा गया अभियुक्त राजेन्द्र एनकाउंटर में मारे गए प्रभात मिश्रा का पिता है। पुलिस पूछताछ के दौरान राजेन्द्र ने बताया कि उसने अपने घर की घत से पुलिस पर पिस्टल से गोलियां चलायी थी, जबकि उसके इकलौते बेटे प्रभात और उसके दोस्त शिवम दुबे ने सेमी आटोमेटिक पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग की थी। इस बीच गिरफ्तार किए गए राजेन्द्र ने फफक कर रोने लगा और उसने कहा कि इस घटना के बाद उसे बहुत आत्मग्लानि है। इस वारदात के बाद उसने बहुत कुछ खो दिया है अपने इकलौते बेटे प्रभात को भी खोना पड़ा। एसपी देहात ने बताया कि आरोपित राजेन्द्र से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही हैै। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक-hindusthansamachar.in