क्राइम

महिला से दिनदहाड़े चेन लूटकर फरार हुए बाइकर्स लुटेरे

Raftaar Desk - P2

कानपुर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। नजीराबाद थाना क्षेत्र में शातिर बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन लूटकर पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी। घटना के बाद महिला ने 112 नम्बर डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही नजीराबाद थाने का फोर्स मौके पर पहुँचा और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, मगर पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्यवाही में जुट गई हैं। स्वरूपनगर के हर्ष नगर निवासी रेनू ने बताया कि वह रविवार को खरीदारी करने के लिये नजीराबाद गई थी। वह घर से निकल कर अभी नजीराबाद के अशोक नगर में पहुँची ही थी। तभी पीछे से सफेद रंग की बाइक से दो युवक पास आकर रुके। महिला जब तक कुछ समझपाती इससे पहले बाइक में पीछे बैठे युवक ने झपट्ठा मारकर महिला के गले से चेन तोड़ ली। महिला शातिरों के पीछे कुछ दूर तक दौड़ी, लेकिन बाइक सवार लुटेरे फर्राटा भरते हुये भाग निकले। महिला ने राहगीरों की मदद से 112 नम्बर डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही नजीराबाद थाने का फोर्स मौके पर पहुँचा और घटना की जाँच पड़ताल गहनता से शुरू की। वहीं पुलिस ने जाँच पड़ताल के दौरान क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, मगर पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। वहीं पीड़िता ने नजीराबाद थाने तहरीर दी है। थाना प्रभारी नजीराबाद ज्ञान सिंह ने बताया कि महिला के साथ दो बाइक सवारों ने चेन लूट की घटना को अंजाम दिया। महिला की तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किये जा रहे हैं जल्द ही शातिरों को पुलिस पकड़कर जेल भेजेगी। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद/मोहित-hindusthansamachar.in