जोधपुर, 15 जुलाई (हि.स.)। करवड़ पुलिस थाना क्षेत्र के नेतड़ा गांव की सरहद में मंगलवार रात को बाइक सवार पिता पुत्र को किसी पिकअप ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। करवड़ थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि मूलत: जालेली दइकड़ा हाल अशोक कॉलोनी मंडोर निवासी अशोक पुत्र अर्जुनराम मेघवाल की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 28 साल का शेखर और उसका पुत्र 3 साल का संस्कार बाइक से नेतड़ा की तरफ जा रहा थे। तब किसी पिकअप के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर दोनों की बाद में मौत हो गई। करवड़ पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर पिकअप की तलाश शुरू की है। शव बुधवार सुबह परिजन को सौंपे गए। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in