जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाई बिरसा मुंडा जयंती
जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाई बिरसा मुंडा जयंती 
क्राइम

जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाई बिरसा मुंडा जयंती

Raftaar Desk - P2

राजगढ़, 15 नवम्बर (हि.स.)। जननायक शहीद बिरसा मुंडा की जयंती रविवार को जिला मुख्यालय स्थित डाॅ अम्बेडकर मंगल भवन में जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाई गई। स्थानीय बसस्टेण्ड चौराहे पर स्थापित जननायक बिरसा मुंडा की स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कलेक्टर नीरजकुमार सिंह द्वारा शहीद बिरसा मुंडा के बारे में बताया कि उन्होंने 25 साल की आयु में जमीनी स्तर पर ग्राम व जंगल में निवासरत् आदिवासियों को संगठित कर स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, साथ ही उनके नेतृत्व में लड़े गए झारखंड़ स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है, इसके चलते ही जनहित में भूमि-सुधार की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। आदिवासी समाज शहीद बिरसा मुंडा को भगवान के रुप में मानते है। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष गजराजसिंह चैहान, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह चैहान, कोषालय अधिकारी आरएल.गोलिया, बीएस.बिसोरिया सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक-hindusthansamachar.in