क्राइम

आरटीआइ कार्यकर्ता पर लगा ठेकेदार से पैसे वसूलने का आरोप

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 12 अगस्त (हि.स.)। केशवपुरम थाने में एक ठेकेदार ने आरटीआइ कार्यकर्ता पर वसूली करने का आरोप लगाया है। ठेकेदार राम नारायण का आरोप है कि इलाके के ही रहने वाले आरटीआइ कार्यकर्ता सुखबीर बड़ा उर्फ बबल बीते काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था। उसने धमकी दी थी कि यदि 20 हजार रूपए नहीं दिए तो घर का काम रूकवा देगा। दवाब में आकर राम नारायण से दे दिया। अब सुखबीर और रूपए की मांग कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने राम नारायण के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक राम नारायण अपने परिवार के साथ गणेश पुरा, त्रिनगर में रहता है। वह मकान बनाने का ठेका लेता है। इन दिनों उसने नारंग काॅलोनी गली नंबर-4 में ठेका लिया हुआ है। बीते दिनों सुखबीर आया और उसने कहा कि यदि 20 हजार रूपए नहीं देगा तो मकान के नक्शा को लेकर वह निगम और दिल्ली विकास प्राधिकरण में शिकायत कर देगा। राम नारायण ने काम रूक जाने की डर से उसे 20 हजार रूपए दे दिया। पर बाद में फिर आया और अबकी बार 80 हजार रूपए की मांग करने लगा। मना करने पर सुखबीर ने धमकी दी कि निगम और डीडीए में शिकायत कर काम रूकवा देगा। राम नारायण का कहना है कि उसकी धमकी से वह परेशान हो गया है। यही कारण है कि उसने पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in