क्राइम

अनतंनाग के जंगलों से सदिंग्ध परिस्थितियों में एक शव बरामद

Raftaar Desk - P2

अनतंनाग 10 जुलाई (हि.स.)। अनतंनाग जिले के डाकसुम के जंगलों में शुक्रवार को सदिंग्ध परिस्थितियों में एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मुनिर अहम्मद चौहान पुत्र लाल चौहान निवासी लरनौ के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुछ लोगों ने डाकसुम के जंगलों में एक शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोटस्मार्टम करने के लिए उसे अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को उनके परिजनों को सौप दिया। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/बलवान-hindusthansamachar.in