young-man-from-tihar-jail-shot-dead-on-interim-bail
young-man-from-tihar-jail-shot-dead-on-interim-bail 
क्राइम

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से आए युवक की गोली मारकर हत्या

Raftaar Desk - P2

हापुड़, 08 अप्रैल (हि.स.)। तिहाड़ जेल में बंद थाना पिलखुवा क्षेत्र के ग्राम दहपा निवासी एक युवक की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह जुलाई, 2020 में अंतरिम जमानत मिलने के बाद अपने घर आया था। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। पिलखुवा थाना क्षेत्र के ग्राम दहपा निवासी युवक निर्दोष हत्या के एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। हत्या के मामले में उस पर न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। वह जुलाई, 2020 में कोरोना के कारण जेलों में कैदियों की संख्या घटाने के उद्देश्य से न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद अपने घर आ गया था। उसके बाद से अपने गांव में ही रह रहा था। उसे गुरुवार को ही शाम छह बजे तक वापस जेल जाना था। दोपहर अज्ञात युवक ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। थाना पिलखुवा प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह का कहना है कि मृतक व्यक्ति को एक दिन बाद ही जेल वापस जाना था। इससे पहले उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/विनम्र