woman-molested-by-threatening-to-kill-her
woman-molested-by-threatening-to-kill-her 
क्राइम

जान से मारने की धमकी देकर महिला से छेड़छाड़

Raftaar Desk - P2

राजगढ़, 04 अप्रैल (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगन्यापुरा में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने गांव के युवक पर रास्ते में पीछा करने और घर में घुसकर बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम जगन्यापुरा निवासी 25 वर्षीय महिला ने बताया कि गांव का कृष्णपालसिंह पुत्र सुमेरसिंह राजपूत पिछले कई दिनों से रास्ते में पीछा कर परेशान करता है। बीती शाम उसने घर में घुसकर बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354, 354(क), 354(घ), 452, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक