क्राइम

पालघर में नकली नोट खपाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Raftaar Desk - P2

मुंबई,09 जनवरी (हि.स.)। पालघर पुलिस ने 200 के नकली नोटों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पालघर के उमरोली इलाके में स्थितित दुकानों पर एक महिला दो सौ का नकली नोट चला रही थी। शक होने पर दुकानदार ने नोट को परख कर बताया कि यह नोट तो नकली है। नकली नोट की खबर सुनते ही बाजार में लोगो की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की तलाशी ली और कई नकली नोट बरामद किए। पालघर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दशरथ पाटिल ने बताया कि आरोपी महिला नालासोपारा इलाके में कलर प्रिंटर पर 200 की नोट छापती थी। और पालघर-बोईसर के आस-पास के दुकानदारों से मात्र 20 रुपये का सामान लेती थी। दुकानदारों की शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे 13 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. मामले की जांच जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/योगेन्द्र/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in