wife-dies-in-husband39s-attack-accused-arrested
wife-dies-in-husband39s-attack-accused-arrested 
क्राइम

पति के हमले में पत्नी की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Raftaar Desk - P2

कोकराझार (असम), 07 अप्रैल (हि.स.)। पति के हमले में एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के अनुसार कोकराझार जिला के कचुगांव थानांतर्गत तेरीपुर में बीती रात पति जेनिफर मुर्मु (35) के हमले में पत्नी लक्षीमनी सरेन (32) की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया है कि बीती रात लगभग 09 बजे के आसपा, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। गुस्से में जेनिफर ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्मट के लिए जिला सदर अस्पताल में भेज दिया है। साथ ही इस मामले में प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। छह बच्चों की मां की मौत से गांव में शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद