क्राइम

अज्ञात महिला का अधजला शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

Raftaar Desk - P2

फर्रुखाबाद,29 दिसम्बर (हि.स.)। अमृतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद पुलिया के निकट महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गयी।घटना की जानकारी होने पर पुलिस नें मौके पर जाकर शव कब्जे में ले लिया है। महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। अमृतपुर थाना के ग्राम खुशहाली नगला निवासी कृष्णवीर यादव का गांव के ही निकट खेत है।जिसमे गन्ने की फसल खड़ी है। दोपहर बाद लगभग ढाई बजे कृष्णवीर अपने खेत में गये तो उन्हें एक महिला का अधजला शव खेत के निकट पुलिया में पड़ा मिला। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ अजय कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष जसबंत सिंह, हल्का इंचार्ज दिलीप कंचन, स्वाट टीम आदि फोर्स के साथ मौके पर पहुच गए। उन्होंने जांच पड़ताल की। महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। समझा जाता है महिला की हत्या कर शव यहां फेका गया है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्रपाल-hindusthansamachar.in