ujjain-home-guard-jawan-posted-at-collector-bungalow-raped-the-woman
ujjain-home-guard-jawan-posted-at-collector-bungalow-raped-the-woman 
क्राइम

उज्जैन: कलेक्टर बंगले पर तैनात होमगार्ड जवान ने किया युवती से दुष्कर्म

Raftaar Desk - P2

अश्लील वीडियो बनाकर डेढ़ वर्ष से कर रहा था ब्लेकमेल उज्जैन,26 फरवरी (हि.स.)। कलेक्टर बंगले पर तैनात एक होमगार्ड जवान शाजापुर निवासी एक युवती जोकि ऋषि नगर,उज्जैन में रहकर बी.एड़ कर रह थी, का अश्लील फोटो/वीडियो बनाकर करीब डेढ़ वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इधर प्रकरण दर्ज होने पर जवान को निलंबित कर दिया गया है। माधवनगर थाना पुलिस के अनुसार शाजापुर के सुनेरा ग्राम में रहनेवाली एक युवती उज्जैन के ऋषि नगर में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। वह यहां बी.एड. कर रही है। उसने पुलिस को शिकायत की कि राज रायल्स कालोनी निवासी कुंदन पिता राजाराम जाटव कलेक्टर बंगले पर होमगार्ड जवान के रूप में तैनात है। उसने उसकी अश्लील फोटो/वीडियो बना लिए और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ वर्ष से दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह वर्ष-2017 से उज्जैन में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसका परिचय एक बार कुंदन से हुआ। उसे बुखार आया तो कुंदन से दवाई मंगवाई। कुंदन ने नशे की गोलियां बुखार की गोली के साथ दे दी। इस पर उसने गोली खाई और बेहोश हो गई। इस पर कुंदन ने उसके साथ दुष्कर्म किया ओर अश्लील फोटो/वीडियो बना लिया। तभी से वह धमकी देकर दुष्कर्म करता था। उसने बताया कि वह अब देवास में पढ़ाई कर रही है। इसीलिए 23 फरवरी को वह कमरा खाली करने आई। घर पर कुंदन आया। उसने शराब पी ओर दुष्कर्म किया। मकान खाली कराने हेतु जब उसके जीजा आए और शराब की बोतल देखी तो उन्होंने पूछा। इस पर उसने सारी बात बताई और पुलिस थाने शिकायत करने आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कलेक्टर के निर्देश पर निलंबित भी कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ललित ज्वेल