क्राइम

बैंक में राशि जमा न करते हुए ढ़ाई लाख का किया गबन, दो भाईयों पर केस दर्ज

Raftaar Desk - P2

राजगढ़,16 जनवरी (हि.स.)। बोड़ा थाना क्षेत्र में कियोस्क संचालित कर रहे दो भाईयों ने एकत्रित किए गए ढ़ाई लाख रुपए बैंक में जमा न करते हुए स्वयं ने हड़प लिए। पुलिस ने शनिवार को फरियादी की शिकायत पर आरोपित भाईयों के खिलाफ अमानत में खयानत करने का केस दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम चाठा निवासी गिरीश (43) पुत्र मेहतावसिंह रुवाला ने बताया कि 6 जनवरी 2021 से 15 जनवरी के बीच बोड़ा नगर स्थित कियोस्क पर ढ़ाई लाख रुपए बैंक में जमा करने के लिए दिए गए। कियोस्क संचालक कुलदीप पुत्र पुरुषोत्तम गुप्ता और उसके भाई कमल ने यह राशि बैंक में जमा न करते हुए स्वयं ने हड़प ली, इनके द्वारा विश्वास का आपराधिक हनन किया गया है। पुलिस ने आरोपित भाईयों के खिलाफ धारा 406, 409 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक-hindusthansamachar.in