two-accused-in-prem-nagar-murder-case-one-still-absconding
two-accused-in-prem-nagar-murder-case-one-still-absconding 
क्राइम

प्रेम नगर हत्याकांड में दो आरोपी पकड़े,एक अभी भी फरार

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 06 मई (हि.स.)। रोहिणी जिले के प्रेम नगर इलाके में रोड रेज में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान संजू और अंकुश के रुप मे हुई है। जबकि आरोपितों के और फरार साथी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक 28 अप्रैल को रात करीब साढ़े आठ बजे प्रेम नगर पुलिस को इलाके में।दो भाइयों को कार सवार बदमाशों द्वारा दो सगे भाइयों को चाकू मारने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुँची। सड़क पर काफी ज्यादा खून काफी दूरी तक पड़ा हुआ था। पता चला कि दोनो भाइयों को परिवार किसी प्राइवेट अस्पताल ले गया है। जब पुलिस उस अस्पताल में पहुंची, पता चला कि अस्पताल ने दोनो को भर्ती करने से मना कर दिया था। दोनो को परिवार सफदरजंग अस्पताल ले गई है। पुलिस अस्पताल पहुंची। दोनों घायलों की पहचान श्रद्धा नंद उफ पप्पू और सतनारायण के रूप में हुई। डॉक्टरों ने श्रद्धानंद को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। उसके।माथे और हाथ पर चाकू के निशान थे। जबकि सतनारायण की गलत गंभीर बताई। पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसएचओ राजीव रंजन की देखरेख में पुलिस टीम को आरोपितों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया। वारदात के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। जिसमें आरोपी अपनी कार के पीछे दिखाई दिए। लेकिन उनके चेहरों की पहचान नही हो सकी। ह्यूमैन सोर्स की सहायता से पुलिस ने इलाके से अंकुश और संजू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से पूछताछ करने में पता चला कि मृतक युवक की पहचान सत्यनारायण परिवार के साथ प्रेम नगर पार्ट वन किराड़ी इलाके में रहता था। जलेबी चौक के पास उसकी दो दुकान हैं। जिसमे उसका छोटा भाई श्रद्धा नंद हाथ बटाया करता है। दुकान मवेशियों के चारा बेचने की है।28 अप्रैल की रात करीब आठ बजे श्रद्धा नंद दुकान बंद कर छोटा हाथी वाहन से कही जा रहा था। जब वह टूटी सड़क से जा रहा था। तभी आगे चल रहा ई रिक्शा धस गया। जिसके कारण उसे अपना वाहन रोकना पड़ा। पीछे एक रिटीज कार वाला बार बार हॉर्न बजाता रहा। उसमे से एक युवक उतारकर आया। जिसने उसे अपना वाहन आगे करने की बात कही। जब युवक को मामले की जानकारी दी। वह श्रद्धानंद से गली गलौच करने लगा। उसने तुरंत अपने वाहन के गेट बंद कर शीशे ऊपर कर लिये। कार से दो और लड़के उतरे,जिसमे से एक के हाथ मे बेट था। उसने शीशे पर बेट मारकर शीशे को तोड़ दिया। श्रद्धा नंद वाहनो से किसी तरह से अपने घर की तरफ भागा और फ़ोन से अपने भाई को आपबीती बताई। घर के पास पहुंचते ही जैसे ही वह वहां से नीचे उतरा,कार सवार बदमाशों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सतनारायण जब उसे बचाने आया। हाथापाई के बीच बदमाशों में से एक ने सतनारायण के चाकू घोप दिया। श्रद्धा नंद जब उसे बचाने के लिए बड़ा, आरोपितों ने उसके भी हाथ और माथे पर चाकू से वार किया। दोनो को खून से लथपथ हालत में छोड़कर आरोपित कार से फरार हो गए। बीते मंगलवार को दोपहर एक बजे डॉक्टरों ने सतनारायण को मृत घोषित के दिया था। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी