three-naxalites-of-maharaja-authentic-squad-arrested
three-naxalites-of-maharaja-authentic-squad-arrested 
क्राइम

महाराजा प्रामाणिक दस्ते के तीन नक्सली गिरफ्तार

Raftaar Desk - P2

12/04/2021 सरायकेला,12 अप्रैल (हि.स.)। जिला पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात नक्सली महाराज प्रमाणित दस्ते के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों के पास से पुलिस ने लेवी की रकम, मोबाइल फोन, नक्सली साहित्य भी बरामद किया है। एसपी मोहम्मद अर्शी ने सोमवार को बताया कि महाराज प्रमाणित दस्ते के सक्रिय नक्सली सुजीत मुंडा को पुलिस ने लेवी की रकम 5,000 नगद, नक्सली साहित्य और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य सदस्य मालिन्द्र नाथ मांझी को इचागढ़ के नावाडीह और चमबु राम मुंडा को कुचाई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी नक्सली विगत कई वर्षों से दस्ते में सक्रिय था और महाराज प्रमाणिक के लिए लेवी वसूलने का भी काम करता था। एसपी ने बताया कि कुछ दिनों पहले नक्सली महाराज प्रमाणित दस्ते के साथ हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार सुजीत मुंडा और चमबु मुंडा भी शामिल था और ये लगातार महाराज प्रमाणिक और नक्सली अनल के साथ सक्रिय तौर पर रह रहा था। वहीं मलिंद नाथ मांझी नक्सली दस्ते को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराता था। महाराज प्रमाणिक दस्ते के सक्रिय तीनों नक्सलियों की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी कामयाबी मान रही है। पुलिस का दावा है कि तीनों की गिरफ्तार से दस्ता कमजोर होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ अभय रंजन