the-miscreants-shot-the-city-councilor-in-broad-daylight-in-begusarai
the-miscreants-shot-the-city-councilor-in-broad-daylight-in-begusarai 
क्राइम

बेगूसराय में बदमाशों ने दिनदहाड़े नगर पार्षद को मारी गोली

Raftaar Desk - P2

बेगूसराय, 30 जून (हि.स.)। बेगूसराय में अपराधियोंं का कहर लगातार जारी है। बुधवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक नगर पार्षद को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना जिला मुख्यालय के लोहिया ओपी क्षेत्र स्थित आनंदपुर ठाकुरबाड़ी के समीप की है। घायल परमानंद सिंंह बेगूसराय नगर निगम वार्ड नंबर-26 के पार्षद हैं। गंभीर रूप सेेे घायल परमानंद सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि परमानंद सिंह घर के पास खड़े थे। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनोंं ने बताया कि करीब छह माह पहले आपसी जमीन विवाद में अपराधियों ने परमानंद सिंह के पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया था। लोहिया नगर ओपी प्रभारी अंबिका प्रसाद ने भी बताया कि छह महीना पहले विवाद में इसके पुत्र को गोली मार दिया गया था। इसी का विवाद चल रहा था, उसी विवाद में अपराधियों ने परमानंद सिंह को गोली मारी है। आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र