क्राइम

कोचिंग जाने का बोलकर निकली किशोरी गायब, अपहरण का केस दर्ज

Raftaar Desk - P2

राजगढ़, 02 फरवरी (हि.स.)। जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के शिक्षक काॅलोनी में रहने वाली नाबालिग किशोरी मंगलवार सुबह कोचिंग जाने का बोलकर निकली तभी से वापस नही लौटी। परिजनों ने तलाश किया और नहीं मिलने पर अज्ञात के खिलाफ बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार शिक्षक काॅलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने बताया कि बच्ची सुबह कोचिंग जाने का बोलकर निकली तभी से नही लौटी। परिजनों ने अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शंका जाहिर की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक-hindusthansamachar.in