dummy
dummy social media
क्राइम

केवाईसी के मैसेज पर क्लिक करते ही खाते से डेढ़ लाख गायब

फतेहाबाद, एजेंसी। केवाईसी के लिए आए एक मैसेज पर क्लिक करते ही युवक के बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये निकल गए। इस बारे पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नं.7 टोहाना निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक खाता है। कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें केवाईसी की अपडेट की बात कही गई थी। जब उसने उक्त लिंक पर क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से डेढ लाख रुपये ऑनलाइन किसी व्यक्ति ने चोरी कर लिए।

पीड़ित ने बताया कि उसने अपने बैंक खाते से सम्बंधित कोई भी जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम आदि किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं किए थे, इसके बावजूद लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से यह राशि गायब हो गई। इस पर उसने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में टोहाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।