six-pigeons-died-due-to-poisoning
six-pigeons-died-due-to-poisoning 
क्राइम

विषाक्त दाना चुगने से छह कबूतरों की मौत

Raftaar Desk - P2

जयपुर,13 मई(हि.स.)। मुहाना इलाके में दाना चुगने के बाद छह कबूतरों की मौत हो गई। घटना के संबंध में चार महिलाओं पर जहरीला दाना खिलाकर कबूतरों को मारने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मृतक कबूतरों का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू की है। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल रामनिवास ने बताया कि कल्याणपुरा निवासी राजेश चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसने घर पर काफी कबूतर पाले हुए है। घटनाक्रम के मुताबिक 11 मई की रात को वहीं पास में रहने वाली संगम उर्फ़ सप्पू सांसी अपनी परिचित तीन महिलाओं के साथ कबूतरों को दाना डालकर गई थी। दाना चुगने के बाद छह कबूतरों की मौत हो गई। पुलिस राज्य वन्य पशु पक्षियों के लिए सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश / ईश्वर