Rape of minor girl in Ghaghra, two accused reached jail
Rape of minor girl in Ghaghra, two accused reached jail 
क्राइम

घाघरा में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, दो आरोपित पहुंचे जेल

Raftaar Desk - P2

गुमला, 28 दिसम्बर (हि.स.)। घाघरा थाना क्षेत्र के पुटो सासन टोली गांव में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। घटना रविवार की रात करीब 8:30 बजे की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने घाघरा थाने में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सासन के एक गांव में रात छठी एवं समधी मिलन कार्यक्रम का आयोजन था। खाना खाने के उपरांत दो ममेरी एवं फुफेरी बहन शौच के लिए घर से बाहर निकलीं। पहले से घात लगाए गांव के ही विकास उरांव एवं दीपक लोहरा ने दोनों बहनों को पकड़ लिया और घसीट कर ले जाने लगे। ममेरी बहन किसी प्रकार उनके चंगुल से भाग निकली एवं आकर परिजनों को इसकी सूचना दी। दोनों आरोपितों ने नाबालिग लड़की को उठाकर घर से करीब एक किलोमीटर दूर ले गए। बताया गया कि विकास उरांव ने लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। दीपक उरांव भी दुष्कर्म करना चाह रहा था लेकिन लड़की उनके चंगुल से भाग निकली और घर आकर परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने रात में ही घाघरा थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से दोनों आरोपितों को रात में ही धर दबोचा। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपितों संबंधित कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को गुमला जेल भेज दिया गया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल जांच करवाई है। हिन्दुस्थान समाचार / हरिओम-hindusthansamachar.in