police-constable-dies-after-falling-in-kayalana
police-constable-dies-after-falling-in-kayalana 
क्राइम

पुलिस कांस्टेबल की कायलाना में गिरने से मौत

Raftaar Desk - P2

जोधपुर, 23 मार्च (हि.स.)। कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में कार्यरत एक पुलिस कांस्टेबल की मंगलवार को कायलाना में गिरने से मौत हो गई। पानी में शव दिखने पर मालवीय बंधुओं को बुलाया गया। कुछ देर बाद शव को निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि वह सिद्धनाथ पहाड़ी पर गया था। लौटते वक्त संभवत:पैर फिसलने से गिरा है। शव को कार्रवाई के लिए एमडीएमएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि कमिश्नरेट के जिला पश्चिम में कार्यरत कांस्टेबल मोतीसिंह मूलत: बैठवासियां स्थित पंडित की ढाणी का रहने वाला था। आज सुबह वह अपनी ड्यूटी के लिए निकला था। मगर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। दोपहर में सूचना मिली कि कायलाना में एक शव पड़ा है। इस पर मालवीय बंधु भरत मालवीय, कमलेश, चंदनसिंह राजपुरोहित एवं अशोक ने मिलकर शव को बाहर निकाला। तब उसकी पहचान पुलिस कांस्टेबल मोतीसिंह के रूप में हुई। पुलिस का मानना है कि वह सिद्धनाथ पहाड़ी पर गया था। लौटते वक्त संभवत:पैर फिसला होगा और वह पानी में गिर गया होगा। मौके पर पुलिस को एक बाइक भी मिली है। फिलहाल परिजन को बुलाया गया है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप