क्राइम

सांगरिया में मृत मिले कबूतर: बर्ड फ्लू की आशंका

Raftaar Desk - P2

जोधपुर, 17 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश भर में फेल चुक बर्ड फ्लू का असर जोधपुर शहरी क्षेत्र में भी नजर आने लगा है। कुछ दिनों पहले ग्रामीण क्षेत्रों में कौवे मृत पाए गए थे। मगर अब शहर के निकटवर्ती सांगरिया में आज सुबह कबूतर मृत मिलने से लोगों में भय का माहौल बन गया। अंदेशा बर्ड फ्लू का जताया गया। सनद रहे कि साल की शुरूआत के साथ ही प्रदेश में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी थी। चिकित्सा महकमे ने भी अब तो इसकी पुष्टि कर दी है। प्रदेश के कई जिलों में पंछियों के मृत मिलने से बर्ड फ्लू होना बताया गया है। जोधपुर में कुछ रोज पहले कौवों की मौत ग्रामीण क्षेत्रों में देखी गई थी। वहीं रविवार की सुबह बासनी के निकटवर्ती सांगरिया में कबूतरों के मृत मिलने से लोगों ने एक बारगी कौतुहल के साथ बर्ड फ्लू की आशंका ने जन्म दे दिया। सूचना पर चिकित्सा विभाग से जुड़े कुछ लोग मौके पर पहुंचे है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप-hindusthansamachar.in