क्राइम

पालघर:सरपंच की कुर्सी को लगा दी आग

Raftaar Desk - P2

मुंबई,14 जनवरी (हि.स.)।पालघर के विक्रमगढ़ तहसील के चिंचघर आपटी ग्रामपंचायत के सरपंच दयानंद गिम्भल की कुर्ची में लोगों जे आग लगा दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस अज्ञात आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह अज्ञात व्यक्ति द्वारा सरपंच की कुर्सी को ग्रामपंचायत कार्यालय से बाहर निकाल कर लगा दी गई। बतादे कि चिंचघर ग्राम पंचायत क्षेत्र में जारी अनेक योजनाओं में भष्ट्राचार के आरोप लगते रहे है। जिसकी शिकायत वीडियो से भी की गई है। लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। जिससे लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। जांच न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की भी चेतावनी भी दी है। जिससे इस घटना को मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि विक्रमगढ़ पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार/योगेन्द्र-hindusthansamachar.in