palghar-murder-of-man-solved-in-valive-accused-arrested
palghar-murder-of-man-solved-in-valive-accused-arrested 
क्राइम

पालघर : वालीव में व्यक्ति की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 23 मार्च, (हि. स.)। पालघर जिले के वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के खैरपाडा इलाके में रविवार देर रात हुई एक व्यक्ति की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे वालीव पुलिस ने खैरपाडा इलाके में एक अज्ञात युवक की लाश बरामद की थी। मृतक को पत्थरों से बुरी तरहकुचला गया था। इसलिए उसकी पहचान कर पाना काफी मुश्किल था। लेकिन वालीव पुलिस की डिटेक्शन टीम ने महज 12 घन्टे में मृतक की पहचान करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास चौगुले ने बताया कि मृतक राम करण वर्मा (42) धुमाल नगर इलाके में स्टील कम्पनी में काम करता था। उसी कम्पनी में अरमान शेख (35) नामक युवक भी काम करता था। वर्मा का शेख के घर आना जाना रहता था। इस बीच शेख की पत्नी के साथ भी उसकी पहचान हो गई। शेख की पत्नी पर वर्मा की बुरी नजर थी। वर्मा ने चोरी छुपे उसकी नहाते वक्त कुछ तस्वीरें अपने मोबाइल में खींच ली थी। फोटो से वह शेख व उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा। रविवार रात 10 बजे वर्मा ने शेख को खैरपाडा में शराब पिलाने को बुलाया। रात 11 बजे दोनों एक सुनसान जगह पर बैठकर शराब पीने लगे। इस दौरान वर्मा ने शेख की पत्नी के बारे में अश्लील शब्द का प्रयोग किया। तभी दोनों में झगड़ा हो गया। इस बीच शेख ने पत्थरों से कुचलकर वर्मा की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में शेख को गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप