palghar-friend-murdered-on-suspicion-of-keeping-a-bad-eye-on-his-wife
palghar-friend-murdered-on-suspicion-of-keeping-a-bad-eye-on-his-wife 
क्राइम

पालघर: पत्नी पर बुरी नजर रखने के संदेह में कर दी दोस्त की हत्या

Raftaar Desk - P2

मुंबई,27 मार्च (हि.स.)।पालघर के वाड़ा इलाके में एक शख्स द्वारा कथित तौर पर पत्नी पर बुरी नजर रखने के संदेह में अपने दोस्त की हत्या कर देने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। आरोपी का नाम पिंटू कुमार बताया जा रहा है, जिसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने ही दोस्त विदेश शर्मा की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के रहने वाले पिंटू कुमार और विदेश शर्मा दोनो कोनसई इलाके में भाड़े के रूम में रहते थे। और एक कंपनी में कार्य करते थे। गुरुवार रात दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। पिंटू को शक था कि उसकी पत्नी पर विदेश शर्मा बुरी नजर रखता है। विवाद से आक्रोशित पिंटू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर विदेश के सिर पर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। और विदेश के शव को ठिकाने लगा ही रहा था तभी कुछ लोगों को उसकी हरकतों पर संदेह हुआ। और उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस के प्रवक्ता सचिन नावड़कर ने बताया कि हत्या का कारण अभी साफ नही हो सका है। मामले में पुलिस ने 302 (हत्या) 201(साक्ष्य को मिटाने) की धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/योगेंद्र