One arrested for exploiting and converting Hindu girls
One arrested for exploiting and converting Hindu girls 
क्राइम

हिन्दू लड़कियों का शोषण और धर्मांतरण कराने वाला गिरफ्तार

Raftaar Desk - P2

मेरठ, 18 जनवरी (हि. स.)। बस्ती जनपद में दो हिन्दू लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर उनका शोषण और धर्मान्तरण कराने के आरोपित को सोमवार को मवाना से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से दोनों लड़कियां बरामद हो गई। आरोपित को बस्ती पुलिस अपने साथ ले गई। बस्ती जनपद के रुदौली थाना क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों को आफताब नाम के युवक ने नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया था और लड़कियों को लेकर फरार हो गया। उसके खिलाफ अपहरण का मामला रुदौली थाने में दर्ज हुआ। आरोपित आफताब बलरामपुर का रहने वाला है। बस्ती पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को एक सूचना पर बस्ती पुलिस मेरठ पहुंची और मवाना पुलिस के साथ मिलकर मवाना से आफताब को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दोनों लड़कियों को भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह हिंदू लड़कियों को जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन कराने की नीयत से लेकर आया था। आफताब तीन साल से लड़कियों के संपर्क में था। नौकरी दिलाने के नाम पर उसने हिन्दू लड़कियों को अपने जाल में फंसा लिया। बस्ती से लाकर उसने दोनों लड़कियों को पहले मथुरा में रखा था। 17 दिसंबर को उसने मवाना कस्बे में किराए पर मकान लेकर लड़कियों को उसमें रखा। यहां पर लड़कियों का धर्मांतरण कराने की तैयारी थी। पूछताछ में पता चला कि आफताब ने कई लड़कियों को पहले भी अपने जाल में फंसाकर धर्मांतरण कराया था। इसके बाद बस्ती पुलिस आरोपित और लड़कियों को अपने साथ ले गई। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/दीपक-hindusthansamachar.in