क्राइम

गड्डे खोदने को लेकर भतीजी को धक्का मारकर किया घायल, पति-पत्नी पर केस दर्ज

Raftaar Desk - P2

राजगढ़, 08 जनवरी (हि.स.)। जिले के करनवास थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुरा में शुक्रवार को गड्डा खोदने की बात पर काका और उसकी पत्नी ने भतीजी को गालियां देते हुए मारपीट की और धक्का मार दिया, जिससे उसके चोटें लगी। पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम मोहनपुरा निवासी रबीना (19) पुत्री जगदीश गुर्जर ने बताया कि गड्डा खोदने की बात पर हुए विवाद में काका रामचरण पुत्र चेतराम गुर्जर और उसकी पत्नी सीमाबाई ने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर धक्का मार दिया, जिससे चोटें लगी। पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक-hindusthansamachar.in