Middle-aged killed by hanging in Bettiah
Middle-aged killed by hanging in Bettiah 
क्राइम

बेतिया में फांसी लगा कर अधेड़ ने दी जान

Raftaar Desk - P2

बेतिया, 13 जनवरी (हि.स.)। बेतिया कालीबाग ओपी क्षेत्र के मिर्जा टोली में मंगलवार की रात घर की छत के सहारे गमछे से फांसी लगा रामदेव सिंह (50) ने आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर पहुंची कालीबाग ओपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची तो कमरे का लोहा का दरवाजा भीतर से बंद था। रामदेव सिंह का शव छत में लगे हुक के सहारे कमरे मे लटक रहा था। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दरवाजा और खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। मामले में यूडी केस दर्ज किया जा रहा है। मृतक के भाई सत्यदेव सिंह ने बताया कि रात को वे और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। आज सुबह में घर आए तो बच्चों ने बताया कि चाचा ने फांसी पर लटक आत्महत्या कर ली है। सत्यदेव सिंह ने कहा कि उनपर व उनकी पत्नी पर हरिजन एक्ट का मामला है। इस संबंध में मंगलवार को घर पर पुलिस आई थी। उसके भाई से भी पूछताछ की थी।थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले रामदेव सिंह की पत्नी घर से भाग गई थी। ढाई साल पूर्व उसके पुत्र की भी हत्या हो गई थी। तब से वह अवसाद में रह रहा था। पूर्व में शराब के एक केस में भी रामदेव सिंह जेल गया था। थानाध्यक्ष ने आज बताया कि पूछताछ में घर वालों ने पुलिस को बताया है कि विगत 10-15 दिनों से वह घर से बाहर नहीं निकल रहा था। अवसाद ग्रस्त होना आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/अमानुल हक-hindusthansamachar.in